{"_id":"5d28cfa48ebc3e6ca164f718","slug":"tempo-turn-out-one-died-sitapur-news-lko4703600185","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो पलटा, एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो पलटा, एक की मौत, कई घायल
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद की ओर से शहर जा रहा एक टेम्पो शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र में हुसैनगंज के निकट पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दंपति सहित कई लोग जख्मी हो गए। टेम्पो में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं।
बताते हैं कि एक टेम्पो सवारियां लेकर खैराबाद की ओर से जिला मुख्यालय की ओर जा रहा था। जब यह टेम्पो शहर कोतवाली इलाके में हाइवे पर हुसैनगंज के निकट पहुंचा, तभी एक वैन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाईडर के पास पलट गया।
इस हादसे में टेम्पो सवार दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि तीन अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल होने के बाद मौके से ही निकल गए। घटना के बाद लोगों ने गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां जख्मी युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
समाचार लिखे जाने तक मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी। उसकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। जबकि क्षेत्र के ही सलेमपुर निवासी सरस्वती व उसका पति भूपेंद्र का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।