फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Temperature is increasing everyday, heat is scorching people

Sitapur News: रोज बढ़ रहा पारा, लोगों को झुलसा रही गर्मी

Thu, 13 Jun 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 13 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Temperature is increasing everyday, heat is scorching people
तेज धूप से बचने के लिए कैप का सहारा लेकर जाते लोग।
सीतापुर। गर्मी का सितम लगातार जारी है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन दिनों में बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ कर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार को सूरज निकलते ही तमतमाने लगा। सुबह आठ बजे से ही तपिश लोगों का पसीना छुड़ाने लगी। आलम यह रहा कि लोगों को घरों में भी चैन नहीं मिल रहा था। वहीं, दिन भर लू चलने से लोग बेहाल हो गए। घर से बाहर निकलने की हिम्मत जुटा नहीं पाए।
विज्ञापन

दो जून काे नौतपा खत्म होने के बाद लगा कि लोगों को अब गर्मी से कुछ राहत मिलने लगेगी। बीते सप्ताह बारिश और आंधी से मौसम खुशगवार हो गया था। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। लेकिन गर्मी फिर से बेकाबू होने लगी है।बुधवार को सुबह से ही तपिश भरी धूप रही। प्रचंड गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर से लेकर शाम पांच बजे तक लू चली। चेहरे पर कपड़ा लपेटने के बाद भी लोगों को तपिश व गर्म हवा झुलसाती रही। वहीं, शाम को उमस बढ़ने लगा, जिससे लोग बेहाल हो गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूरे सप्ताह गर्मी परेशान करेगी। तापमान में वृद्धि होगी। लू के थपेड़े दुश्वारी और बढ़ाएंगे। ऐसे में सावधानी बरतना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed