फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tehsildar visited flood affected areas

Sitapur News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का तहसीलदार ने किया दौरा

Tue, 19 Sep 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar visited flood affected areas
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते बिसवां तहसीलदार।
सीतापुर। बिसवां तहसीलदार ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर स्थिति की जानकारी ली। कटान प्वाइंट का अवलोकन कर व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन

इन दिनों शारदा व सरयू का जलस्तर काफी कम है और कटान भी थमा हुआ है। इसके बाद भी प्रशासन लगातार बाढ़ ग्रस्त इलाके की निगरानी कर रहा है। सोमवार को बिसवां तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी ने रतनगंज, गोविंदापुर, पासिन पुरवा, गार्गी पुरवा, दुर्गा पुरवा, चहलारी घाट, गौढी बजहा, ताहपुर आदि गांवों का भ्रमण कर हालातों का जायजा लिया। यह सभी गांव बाढ़ आने पर सबसे पहले प्रभावित होते हैं। यहां कटान भी अधिक होता है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने ग्रामीणों से संवाद कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर बारिश थमने और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा में कमी आने से नदियों का जलस्तर सामान्य है। कटान भी थम गया है। इस समय बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। सतर्कता रखने के क्रम में दौरा किया गया है। सभी क्षेत्रीय लेखपालों को सक्रिय रहकर निरंतर निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed