{"_id":"6015a3658ebc3e08ad1d1ed4","slug":"teenager-raped-case-registered-sitapur-news-lko5623863144","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। कोतवाली देहात इलाके में एक किशोरी संग गांव के ही व्यक्ति ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की सूचना के बाद भी पुलिस कई दिन तक कार्रवाई में लापरवाही बरती रही। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पकड़ा गया है। कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की तेरह वर्षीय किशोरी बीते दिनों कहीं जा रही थी। इस बीच गांव का ही सत्तार बालिका को फुसलाकर घर बुला ले गया और वहां दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को धमकी देता हुआ भाग निकला। इसके बाद पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना बताई। परिजनों ने कचनार चौकी पर घटना की सूचना दी।
पीड़िता की मां के मुताबिक कचनार चौकी इंचार्ज ने कई दिनों तक पीड़ित पक्ष पर विपक्षी से सुलह समझौता करने का दबाव बनाते रहे। लेकिन पीड़िता नहीं मानी। जब कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने 25 जनवरी को एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
एसपी के संज्ञान में मामला आने के बाद कोतवाली देहात पुलिस हरकत में आई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। केस दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। कोतवाल धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को भी पकड़ा गया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेजा गया है।