{"_id":"64a5b131191f6e3af40719ed","slug":"team-came-from-bank-but-could-not-solve-the-problem-sitapur-news-c-13-1-321306-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बैंक से टीम आई लेकिन समस्या हल नहीं कर पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बैंक से टीम आई लेकिन समस्या हल नहीं कर पाई
Wed, 05 Jul 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ/ सीतापुर। जीवन ज्योति बीमा योजना के मृतक आश्रित बैंक के चक्कर काटने को मजबूर... शीर्षक खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद से ही संदना स्थित इंडियन बैंक के अधिकारी मृतक आश्रितों से संपर्क करने लगे। बुधवार को जोनल आफिस से आई तीन सदस्यीय टीम ने मृतक आश्रितों से मुलाकात की। हालांकि टीम भी पीड़ितों की समस्या हल न कर पाई। उल्टा महिलाओं ने टीम पर सादे कागज पर साइन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
यह है पूरा मामला
मामला संदना स्थित इंडियन बैंक शाखा से जुड़ा हुआ है। छह माह पूर्व सैदापुर निवासी गोविंद की मृत्यु हो गयी थी। गोविंद की पत्नी किरन अपने दो बच्चो के साथ छह माह से इंडियन बैंक के चक्कर काट रही थी। इसकी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद जोनल ऑफिस से तीन सदस्यीय टीम बैंक समेत महिला के गांव सर्वे करने गयी थी। जहां पर मृतक आश्रित महिला किरन ने टीम के सदस्यों पर सादे कागज पर साइन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। जब पीडित महिला ने सादे कागज पर साइन करने से मना किया तो टीम बैरंग वापस लौट गई। इस मामले में इंडियन बैंक के आरएम अभिलिखित कौशल ने बताया कि लाखों खाताधारक हैं, जिसको भी दिक्कत है जोनल ऑफिस आकर पत्राचार करे उसका समाधान किया जाएगा। बातचीत के दौरान वह बैंक मैनेजर का बचाव करते रहे।