फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teachers demanded the resolution of pending issues

Sitapur News: शिक्षकों ने लंबित समस्याओं के निराकरण की उठाई मांग

Fri, 09 Oct 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 09 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Teachers demanded the resolution of pending issues
सकरन बीआरसी पर बैठक के दौरान मौजूद पदा​धिकारी।
सीतापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सकरन की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सांडा में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के साथ विद्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए लंबित समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में विद्यालय स्तर पर संकुल प्रभारियों के नामित किए जाने, अवरुद्ध वेतन की बहाली और एसएनए स्पर्श खातों को सुविधाजनक बैंक में खुलवाने सहित कई मुद्दे उठाए गए। शिक्षकों ने विद्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों और ग्राम पंचायत स्तर पर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता बताई। अतिवृष्टि से विद्यालय परिसरों में क्षतिग्रस्त पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई और उन्हें हटाने के संबंध में भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन स्तर से लगातार प्रयास किए जाएंगे। साथ ही विद्यालयीय व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष धीरेंद्र पटेल, मंत्री मोहम्मद आरिफ, मधुकर वर्मा, कृष्णकांत, दीपक श्रीवास्तव, कफील खान, प्रवीण वर्मा, धनपाल सिंह, सौरभ शुक्ला, विजय गुप्ता व पतिराम समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed