फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teachers bother to cast conversion bill

कनवर्जन कास्ट के बिल देने में शिक्षकों परेशान

Thu, 09 Jul 2015 11:45 PM IST
सीतापुर / अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर / अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी का फरमान शिक्षकों के लिए मुसीबत बन गया है। सीडीओ ने शिक्षकों से पिछले वर्ष में मध्याह्न भोजन योजना के तहत खर्च हुए कनवर्जन कास्ट के बिल मांगे है। इसमें सब्जी, मसाले सहित अन्य खाद्य पदार्थों के बिल देने है। ऐसे में नया फरमान शिक्षकों के लिए दिक्कतें पैदा कर रहा है, क्यों कि उन्होंने इन सामाग्रियों को खरीदने के बाद बिल लिए नहीं थे। शिक्षकों का कहना है कि अगर इसके बिल लेने थे तो पहले जानकारी देनी थी। वहीं प्रधान भी इसमें रुचि नहीं ले रहे है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र सिंह ने शैक्षिक सत्र 2014-15 में खर्च हुई कनवर्जन कास्ट के बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। निर्देश मिलते ही शिक्षकों के होश उड़ गए है। शिक्षकों का कहना है अमूमन सब्जी व मसाले खरीदते वक्त बिल लिए नहीं लिए जाते है। वहीं ग्रामीण इलाकों में सब्जी वालों के पास बिल कहां होते है। यह फरमान अब सुनाया गया है जब शैक्षिक सत्र समाप्त हो चुका है। ऐसे में इन बिलों को दे पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं अगर बिल लेने थे तो पहले निर्देश दिए जाते है। इसके अलावा प्रधान भी बिल नहीं दे रहे है। जबकि शिक्षकों को बिल जमा करना है।
विज्ञापन


बिल मांगे गए है
कनवर्जन कास्ट के तहत खर्च हुई धनराशि के बिल मुख्य विकास अधिकारी ने मांगे है। इसकी जानकारी शिक्षकों व ग्राम प्रधानों को दी जा चुकी है।
- बृजमोहन सिंह, जिला समन्यवक, एमडीएम

बर्दाश्त नहीं होगा उत्पीड़न
सब्जी व मसालों का बिल देना मुश्किल है। ग्राम प्रधान इसमें सहायता नहीं कर रहे है। प्रशासन को पहले ही जानकारी देनी चाहिए थी। अगर शिक्षकों का उत्पीड़न किया जाता है तो इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकिशोर सिंह, जिलाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ

सड़क पर उतरकर होगा आंदोलन
इन निर्देशों पर अमल करना मुश्किल है। पुराने बिल कहां से आएंगे यह बड़ी समस्या है। अगर बिल न प्रस्तुत करने पर कार्रवाई की जाएगी तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
मनीष पांडेय, जिलामंत्री, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed