{"_id":"668d87e52a90ccac0e00edc4","slug":"teachers-angry-over-online-attendance-sitapur-news-c-102-1-slko1053-115992-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में भड़के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में भड़के शिक्षक
Wed, 10 Jul 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। प्राथमिक शिक्षक संघ ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में मंगलवार को 19 बीआरसी पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इसके जरिए ऑनलाइन हाजिरी के आदेश को निरस्त किए जाने की मांग की। यह प्रदर्शन बेहटा, बिसवां, हरगांव, रामपुर मथुरा, कसमंडा, पहला व सकरन आदि ब्लॉकों की बीआरसी पर हुआ।
प्रांतीय उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष सीतापुर रवींद्र दीक्षित के नेतृत्व में सभी बीआरसी पर सांकेतिक धरना एवं ब्लॉक समिति व संघर्ष समिति की बैठक हुई। रवींद्र दीक्षित ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की समस्या क्यों नहीं दिखाई दे रही है। सरकार शिक्षकों की समस्या को जानते हुए भी अनजान बन रही है।
सरकार जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करेंगी, तब तक यह संघर्ष चलता रहेगा। बीआरसी परसेंडी पर प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की संपूर्ण निष्ठा पर लगातार प्रश्न चिह्ल लगाकर शिक्षकों को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
14 सीएल में 365 दिन काम कैसे हो। हॉफ डे, सीएल, ईएल, पितृत्व अवकाश, कोई अवकाश नहीं है। शिक्षक इस बार आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। बीआरसी गोंदलामऊ में ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सरकार हमारी जायज मांगों को अनदेखा कर रही है।
बीआरसी सिधौली में ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सिंह यादव ने कहा कि स्कूल जाने वाली सड़क के हाल खराब हैं। विद्यालयों में नेटवर्क की समस्या है। ऑनलाइन हाजिरी कैसे दे पाएंगे शिक्षक। इसी तरह अन्य ब्लॉकों में प्रदर्शन हुए।