{"_id":"691621c11200d295f905fa93","slug":"teacher-riding-a-bike-hit-by-a-car-sitapur-news-c-102-1-slko1037-144152-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कार की चपेट में आया बाइक सवार शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कार की चपेट में आया बाइक सवार शिक्षक
Thu, 13 Nov 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के दलावल गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह एक बाइक सवार शिक्षक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। कार से टकराने के बाद उनकी बाइक करीब बीस मीटर तक घिसटी। हादसे में गंभीर घायल शिक्षक जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परसेंडी के प्राथमिक विद्यालय खदनिया में तैनात घनश्याम पांडेय (32) बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:15 बजे बाइक से विद्यालय जा रहे थे। दलावल गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायल शिक्षक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। (संवाद)
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस : प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हादसे को अंजाम देने वाली कार व चालक की पहचान के प्रयास में जुटी है।उधर, ग्रामीणों ने बताया कि दलावल गांव के पास सड़क काफी संकरी है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। मांग की कि यहां स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं। (संवाद)