फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tanzin Fatma gets bail

तंजीन फात्मा को मिली जमानत, रिहाई को आदेश का इंतजार

Sun, 20 Dec 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tanzin Fatma gets bail
सीतापुर। जिला कारागार में बंद सपा नेता सांसद आजम खान की विधायक पत्नी तंजीन फात्मा पर दर्ज सभी 34 मामलों में जमानत मिल जाने के बाद उनके जल्द रिहा होने की उम्मीद है। रिहाई का परवाना (आदेश) पहुंचते ही वह सीतापुर जेल से रिहा हो जाएंगी। सोमवार को उनकी रिहाई की उम्मीद जेल प्रशासन की ओर से जताई जा रही है। हालांकि अभी तक उनकी रिहाई का आदेश सीतापुर जेल तक नहीं पहुंचा है। जेल अफसरों का कहना है कि रिहाई आदेश अभी तक जेल को नहीं मिला है।
विज्ञापन

रामपुर शहर विधायक व सांसद आजम खान की पत्नी डा. तंजीन फात्मा पर 34 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। जिसके चलते वह 26 फरवरी 20 से अपने सांसद पति व बेटे अब्दुल्लाह आजम के साथ जेल में हैं। कुर्की का आदेश होने के बाद उन्होंने 26 फरवरी 20 को अपने पति व बेटे के साथ कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद इन तीनों लोगों को 27 फरवरी 20 को सीतापुर जेल स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन

तब से यह लोग सीतापुर जेल में हैं। तंजीन फात्मा पर 34 मुकदमें दर्ज हैं। इनमें से 32 मामलों में पहले से ही जमानत मिल गई थी। शेष बचे दो मामलों शत्रु संपत्ति व क्वालिटी बार केस में शुक्रवार को एमपी, एमएलए कोर्ट में जमानत को लेकर सुनवाई हुई। उनके अधिवक्ताओं ने उनकी उम्र और बीमारी का हवाला देते हुए कोर्ट से जमानत देने का अनुरोध किया। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत मिलने के बाद अब उनकी जल्द रिहाई की उम्मीद जाग उठी। जानकारों का कहना है कि 34 मामलों में जमानत मिल जाने के बाद वह जल्द ही सीतापुर की जेल से रिहा हो सकती हैं। तंजीन फात्मा की रिहाई की शनिवार से ही अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन रविवार देर शाम तक उनकी रिहाई को लेकर सीतापुर जेल तक कोई आदेश नहीं पहुंचा। कोर्ट का आदेश आने के बाद सोमवार को उनकी रिहाई संभव हो सकती है। जेलर आरएस यादव का कहना है कि अभी तक जेल को रिहाई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed