{"_id":"5fe236df8ebc3e3b641461e2","slug":"tank-won-from-pakistan-sitapur-news-lko556247487","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में लगेगा पाक से जीता हुआ टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में लगेगा पाक से जीता हुआ टैंक
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। पाकिस्तान को युद्ध में पराजित कर हासिल किए गए युद्धक पाक टैंक को अब महमूदाबाद में लोगों के देखने के लिए लगाया जाएगा। पाक का यह टैंक भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम का बखान करेगा। टैंक महमूदाबाद स्थित मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट प्रस्तावित रूरल विश्वविद्यालय परिसर में रक्षा मंत्रालय की ओर से लगाने की अनुमति मिल गई है। यह जानकारी मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट के सचिव पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी ने दी।
उन्होंने बताया कि देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भेंटकर प्रस्तावित विश्वविद्यालय में युद्धक टैंक लगाने की मांग की थी। उनकी मांग पर रक्षामंत्री ने टैंक के साथ पाकिस्तान को छकाने वाला जहाज भी देने का आश्वासन दिया है। रक्षा मंत्रालय से टैंक लगाने की अनुमति का पत्र मिल गया है।
शीघ्र ही टैंक कॉलेज की चहारदीवारी के बाहर क्षेत्रवासियों के देखने के लिए स्थापित करवाया जाएगा। इस दौरान संस्था के प्राचार्य डॉ. जफर अब्बास, कार्यालय अधीक्षक राजेश सिंह, अंकुर सिंह, शीतांश शुक्ल, अनूप सिंह, मनोज शुक्ल, राम औतार यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।