{"_id":"65a593a4dcd379ad3802e371","slug":"take-the-injured-in-road-accidents-to-the-hospital-sitapur-news-c-102-1-stp1002-8576-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़क हादसों के घायलों को पहुंचाएं अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़क हादसों के घायलों को पहुंचाएं अस्पताल
Tue, 16 Jan 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
नैपालापुर चौराहे पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ के मौके पर बोलते एसडीएम।
सीतापुर। शहर के नैपालापुर चौराहे पर सोमवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि यातायात के नियम हमारी सुरक्षा के लिए हैं। उन्होंने कोहरे में ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर अनिवार्य रूप से रेडियम टेप लगाने के साथ दो पहिया वाहनों चालकों को हेलमेट व चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की।
पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार ने हिट एंड रन मामलों में सोलेशिएम फंड के माध्यम से दो लाख रुपये तक मिलने वाली आर्थिक मदद के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे के बाद वाहन अज्ञात होने की दशा में सोलेशिएम फंड से मदद ली जा सकती है। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने गुड सेमेरिटन की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करें। घायल व्यक्ति का जीवन बचाने वाले नेक आदमी को पांच हजार रुपये का पुरस्कार शासन की ओर से दिया जाएगा। उन्होंने यातायात नियमों की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर यातायात निरीक्षक (उत्तरी) फरीद अहमद, नैपालापुर चौकी प्रभारी विमल कुमार, सतीश कुमार, प्रामिश मिश्रा सहित अन्य वाहन स्वामी मौजूद रहे।
250 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में लगाए रेडियम कवर
परिवहन विभाग ने 250 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में रेडियम कवर लगाए। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के लिए लाल रंग के कपड़े पर रेडियम टेप को लगाकर रेडियम कवर तैयार किया गया है। लाल कपड़ा दिन के वक्त चालकों को वाहन की दूरी का सही अनुमान लगाने में सहायक होगा। वहीं, रेडियम की लाइट से रात में वाहन चालकों को सहूलियत होगी।