फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Take MDM, 15 children ill

एमडीएम में बांट दीं दूषित कचौड़ियां, 15 बच्चे बीमार

Thu, 14 Sep 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Sep 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Take MDM, 15 children ill
school - फोटो : अमर उजाला
खैराबाद के प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर अलीरजा में दूषित भोजन खाने से 15 छात्र बीमार हो गए। दोपहर का भोजन करने के बाद इन सभी उल्टी व दस्त शुरू हो गए। वहीं तबियत बिगड़ने पर अध्यापकों ने बच्चों को जबरन घर भेज दिया।
विज्ञापन


बच्चों से खबर पाकर स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने जमकर हंगामा मचाया। उधर, सूचना मिलते ही कुछ देर बाद पुलिस व एमडीएम समन्वयक भी मौके पर पहुंच गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्कूल से आटा, तेल व कचौड़ी का नमूना भरकर जांच के लिए भेज दिया है। बच्चों का गांव में ही इलाज चल रहा है। उनकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर अलीरजा में ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापिका मिलकर भोजन बनवाते हैं। गुरुवार को मेन्यू के अनुसार दाल व रोटी बननी चाहिए था। लेकिन प्रधानाध्यापिका नसीम बानो ने आलू भरकर कचौड़ी बनवा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर 109 नौनिहाल पंजीकृत हैं। जिसमें 78 नौनिहाल आए थे। जबकि 62 बच्चों ने एमडीएम चखा। अभिभावकों का कहना है खाना खाने के करीब आधा घंटे बाद छात्रों को उल्टियां होने लगीं। लगातार उल्टी होने से ज्योति, सुनीता, सोनम, विकास, रुमा, कविता, निधी, उमा समेत 15 नौनिहालों की हालत बिगड़ गई।

इस पर शिक्षकों ने बच्चों को घर भेज दिया। उल्टी करते हुए बच्चे घर पहुंचे तो अभिभावक भी डर गए। पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए कई अभिभावक स्कूल पहुंच गए और यहां हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने जिलाधिकारी से शिकायत कर दी।

थोड़ी ही देर में जिला समन्वयक बृजमोहन सिंह व बीईओ दिनेश चंद्र भी मौके पर पहुंच गए। बृजमोहन सिंह ने खुद कचौड़ी खाकर गुणवत्ता चखी। अधिकारियों ने माना आटे की क्वालिटी खराब थी। इसी वजह से बच्चों की हालत बिगड़ गई।

हालांकि सभी नौनिहाल अब स्वस्थ बताए जा रहे हैं। उनका गांव में ही इलाज चल रहा है। टीम के पहुंचने पर मौके पर स्कूल में केवल प्रधानाध्यापिका ही मिली। जबकि अन्य चार शिक्षक नदारद मिले। जांचकर्ता अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है।  

भेज दिया नमूना 
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी सुरेश मिश्र ने अपनी टीम के साथ भोजन की क्वालिटी चेक की। जिसमें आटा, तेल व कचौड़ी की क्वालिटी बहुत खराब मिली। इस पर उन्होंने नमूना भर लिया है। नमूना जांच के लिए भेज दिया गया है। सुरेश मिश्र ने बताया जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 


जांच में उजागर हुई लापरवाही
प्रधानाध्यापिका, ग्राम प्रधान, शिक्षक व रसोइयों की लापरवाही उजागर हुई है। आटे की क्वालिटी खराब थी। जांच करके रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। अब बीएसए कार्रवाई करेंगे। 
बृजमोहन सिंह, जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed