फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SUV collides with tree, BJP leader dies

Sitapur News: पेड़ से टकराई एसयूवी, भाजपा नेता की मौत

Fri, 10 Jan 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
SUV collides with tree, BJP leader dies
सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक एसयूवी पेड़ से टकरा गई। हादसे में एसयूवी सवार भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की मौत हो गई जबकि गाड़ी में बैठे दो अन्य लोग घायल हो गए। इन्हें सीएचसी से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर फायर स्टेशन के पास बुधवार देर रात एसयूवी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में सवार तीनों लोगों को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब तक रामपुर कलां के तुलसी पुरवा निवासी भाजपा नेता मनीष द्विवेदी (35) की मौत हो चुकी थी। वह भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे।
विज्ञापन

गाड़ी में सवार लक्षीपुर गांव के शेष कुमार मिश्र (30) व श्यामलाल (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed