फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Super Nodal Officer will monitor 84 Kosi Parikrama, divided responsibilities

Sitapur News: 84 कोसी परिक्रमा की निगरानी करेंगे सुपर नोडल अफसर, बांटी जिम्मेदारियां

Sat, 09 Mar 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 09 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Super Nodal Officer will monitor 84 Kosi Parikrama, divided responsibilities
सीतापुर। मिश्रिख तहसील क्षेत्र में 11 मार्च से 84 कोसी परिक्रमा का भव्य शुभारंभ होगा। इसमें कई प्रांतों से साधु-संत व श्रद्धालु आएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट अनुज सिंह ने सात नोडल व सात सहायक नोडल अफसर नामित किए हैं।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राम आसरे सिंह को नैमिषारण्य से पड़ाव स्थल कोरौना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, उनके सहायक नोडल अफसर के रूप में बीडीओ मिश्रिख को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रविशंकर गिरी कोरौना से पड़ाव स्थल हरैया हरदोई तक, जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज कुमार देवगवां से मडरूवा, उपायुक्त श्रम रोजगार जितेंद्र कुमार मिश्रा मडरूवा से जरिगवां पड़ाव स्थल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र सिंह जरिगवां से नैमिषारण्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह को नैमिषारण्य से कोल्हुवा बरेठी पड़ाव स्थल तक और बंदोबस्त अधिकारी संतोष कुमार को कोल्हुवा बरेठी से पड़ाव स्थल 11 मिश्रिख तक व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। वहीं, यह सभी नोडल अफसर सुपर नोडल अधिकारी नीतीश कुमार सिंह को 84 कोसी परिक्रमा व पंच कोसी परिक्रमा के शहरी क्षेत्र और जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति को ग्रामीण क्षेत्र की रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंच कोसी परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं संभालेंगे ये अधिकारी
पंच कोसी परिक्रमा मार्ग पर साफ-सफाई व पेयजल का जिम्मा संभालने के लिए भी अधिकारी तैनात किए गए हैं। जिसमें मिश्रिख ब्लॉक कार्यालय के पीछे से रेलवे लाइन तक अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी, रेलवे लाइन पार कर परिक्रमा मार्ग व कल्ली रोड होते हुए नहर चौराहे तक रेणुका यादव और नगर चौराहा हरदोई से परिक्रमा मार्ग मिश्रिख ब्लॉक कार्यालय तक शैलेंद्र कुमार दुबे व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed