{"_id":"693490413f0f9aad4c0c2890","slug":"sunlight-is-neutralized-by-cold-wave-melting-increases-due-to-cold-wind-sitapur-news-c-102-1-stp1002-145653-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शीतलहर से धूप बेअसर, ठंडी हवा से बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शीतलहर से धूप बेअसर, ठंडी हवा से बढ़ी गलन
Sun, 07 Dec 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शीतलहर के बीच ठिठुरन वाली सर्दी ने शनिवार को दिन भर लोगों को खूब परेशान किया। सुबह हल्की धुंध रही, लेकिन बाद में खिली धूप भी बेअसर साबित हुई। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सर्द हवा ने गलन बढ़ा दी। हालात यह थे कि छांव में लोगों की कंपकंपी छूटती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिले में शनिवार की सुबह की शुरुआत हल्की धुंध और बर्फीली हवा के साथ हुई। पछुवा हवा तेज होने से आसमान साफ हुआ और धूप भी खिल गई, लेकिन ठंडी हवा की रफ्तार बढ़ने से धूप का असर खत्म हो गया। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली इन हवा ने पूरे दिन ठिठुरन बनाए रखी।
सूरज ढलते ही ठिठुरन और भी बढ़ गई। हर कोई अपना काम निपटाकर जल्द से जल्द घर पहुंचने की जल्दी में दिखा। मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में शीतलहर के साथ धुंध और गलन में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, रविवार को हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं।