फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   suddenly a loud sound came and everything ended

Sitapur News: खाना खा रहे थे सभी श्रद्धालु...अचानक तेज आवाज़ आई और सब खत्म

Mon, 27 May 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 27 May 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
suddenly a loud sound came and everything ended
सिधौली/सीतापुर। ...घटनास्थल पर मौजूद बड़ा जटहा निवासी सोनू ने बताया कि रात करीब दस बजे बस शाहजहांपुर के खुटार कस्बे पहुंची। श्रद्धालुओं ने इच्छा जताई कि भोजन कर लिया जाए। इसके बाद कुछ श्रद्धालु बस से उतरकर खाना खाने लगे। वहीं, कुछ श्रद्धालु बस के अंदर ही बैठे रहे। हम भी होटल के अंदर बैठकर खाना खा रहे थे।
विज्ञापन

सभी श्रद्धालुओं ने करीब करीब खाना खा लिया था। अचानक हम लोगों ने देखा कि एक तेज रफ्तार डंपर बस की ओर तेजी से आया और बस से टकरा गया। पलक झपकते ही डंपर बस पर पलट गया और उसमें भरी बजरी बस पर गिर गई। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर दो क्रेनें मौके पर पहुंची। डंपर को हटाने के साथ बस को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। तब तक देर हो चुकी थी। पलक झपकते ही सब कुछ खत्म हो गया।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी रामजीवन ने बताया कि शनिवार को सभी श्रद्धालु गांव स्थित मंदिर में माथा टेककर निकले। इसके बाद सभी सिधौली कस्बे पहुंचे। जहां से बस पर सवार होकर निकले और देर रात करीब दस बजे हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिपाल ने बताया कि सड़क किनारे बस खड़ी थी। करीब सभी श्रद्धालुओं ने खाना खा लिया था। इसी बीच हादसा हो गया। जो लोग बस के बाहर खड़े थे, वह सभी खत्म हो गए। शाहजहांपुर के स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम करवाकर गांव भिजवाया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। शेष यात्रियों को बस के माध्यम से गांव वापस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed