फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sub-committee of Legislature inspected

विधान मंडल की उप समिति ने किया निरीक्षण

Thu, 11 Feb 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sub-committee of Legislature inspected
सीतापुर। जिले में एक दिवसीय दौरे पर आई विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की उप समिति ने कम्पोजिट स्कूल, महिला अस्पताल, जिला जेल का निरीक्षण किया। समिति ने सुविधाओं की जानकारी ली। मुआयने के दौरान समिति ने लोगों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उप समिति ने कम्पोजिट विद्यालय रायपुर निरीक्षण के दौरान ने वहां पर आधारभूत सुविधाओं पेयजल, शौचालय बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए। कहा कि, शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों के बेहतर शिक्षण के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल ड्रेस आदि की गुणवत्ता का निरीक्षण करने के साथ-साथ विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का समय-समय पर मुआयना करने के निर्देश बीएसए को दिए। जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उप समिति ने भर्ती मरीजों से चिकित्सालय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका को निर्देश दिए, अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप दुरुस्त रखीं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेखों का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उप समिति ने जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा, जेलर आरएस यादव से बंदियों से संबंधित मामलों पर बारीकी से जानकारी ली। इसके बाद व्यवस्थाओं को और बेहतर करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed