फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Studying with the help of old books

Sitapur News: पुरानी किताबों के सहारे कर रहे पढ़ाई

Sat, 05 Apr 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 05 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Studying with the help of old books
केस 1
विज्ञापन

पुरानी किताबों से पढ़ रहे
रामपुर मथुरा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय रामपुर मथुरा प्रथम में शुक्रवार को बच्चे पुरानी किताबों के सहारे पढ़ रहे थे। इसी विद्यालय के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में भी पाठ्य पुस्तके नहीं थीं। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नेहा ने बताया कि अभी तक पाठ्य पुस्तकें नहीं मिली है। प्राथमिक विद्यालय गोंडा देवरिया के प्रधानाध्यापक सलाउद्दीन ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 4 व 5 के बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण कर दिया गया है।
केस 2
नहीं मिली पुस्तकें
मछरेहटा के प्राथमिक विद्यालय भिटौरा प्रथम के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रोहित वर्मा ने बताया कि कक्षा 1 से 5 तक 90 बच्चे पंजीकृत हैं। नये सत्र की किताबें उपलब्ध नहीं कराई गई है। पुराने किताबें थीं। उनके द्वारा बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन




सीतापुर। शैक्षिक सत्र 2025-26 शुरू हो गया है। सत्र के चार दिन बीत जाने के बाद भी नौनिहालों को पुस्तकें नहीं मिल सकी है। इससे वह पुरानी किताबों के सहारे पढ़ाई कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक कक्षा एक से तीन तक के नौनिहालों की पुस्तकें अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा चार से आठ तक में सभी विषयों की नहीं आ सकी हैं। शिक्षकों के मुताबिक प्राथमिक स्तर पर पांच किताबें व जूनियर स्तर पर एक नौनिहाल को नौ किताबें दी जाती हैं। ऐसे में नौनिहाल रोजाना किताबें मिलने की आस में रहते हैं। उन्हें समय से पुस्तकें नहीं मिल पा रही हैं।

इससे वह पुरानी किताबों के सहारे पढ़ाई कर रहे हैं। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शासन स्तर से लगातार पुस्तकें आ रही है। जिले को जो भी पुस्तकें मिली थी। इनका लगातार वितरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed