{"_id":"6463d0b660b59782360d9724","slug":"students-will-read-from-bar-code-three-apps-will-enhance-talent-sitapur-news-c-13-1-239088-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बार कोड से पढ़ेंगे विद्यार्थी, तीन एप निखारेंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बार कोड से पढ़ेंगे विद्यार्थी, तीन एप निखारेंगे प्रतिभा
Wed, 17 May 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 17 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग अब डिजिटल होम लर्निंग को बढ़ावा देगा। विद्यार्थी बार कोड के जरिए वह अपना कोर्स तो पढ़ेंगे ही साथ ही अपनी जिज्ञासाएं भी दूर करेंगे। वह अपना कॅरिअर किस क्षेत्र में बनाना चाहते है, इसके लिए भी उन्हें मागदर्शन मिलेगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने डिजिटल पढ़ाई में बढ़ावा देने के लिए तीन एप लांच किए हैं। इसमें दीक्षा, पंख व स्विफ्ट चैट शामिल है। पंख पोर्टल के जरिए विद्यार्थी अपना कॅरिअर के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। इस एप पर 412 क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने का मागदर्शन बताया जाएगा। दीक्षा एप पर विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करके सिलेबस पढ़ सकते है।
इसके अलावा स्विफ्ट चैट पर प्रत्येक विषयवार डाटा उपलब्ध है। वह घर पर बैठकर आसानी से उसे पढ़ सकते हैं। इस एप की खासियत यह भी अगर मन में किसी प्रश्र को लेकर कोई जिज्ञासा है तो वह उस पर लिखकर जवाब भी हासिल कर सकते हैं। इन एप को डाउनलोड करने से लेकर सिखाने की जिम्मेदारी प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की होगी। इसके लिए शिक्षकों को यह शपथपत्र भी देना होगा कि वह विद्यार्थियों को इसकी बारीकी सिखाई है। वह अधिक से अधिक इसका उपयोग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
20 मिनट रोजाना प्रार्थना सभा में होगी चर्चा
इन एप का अधिक से अधिक विद्यार्थी उपयोग करें, इसके लिए रोजाना 20 मिनट तक प्रार्थना सभा पर प्रधानाचार्य चर्चा करेंगे। वह विद्यार्थियों को इन एप के महत्व को बताएंगे। साथ ही अभिभावकों से संपर्क करके उनके मोबाइल में भी अपलोड कराएंगे।
मांगी गई है जानकारी
इन एप का उपयोग अधिक से अधिक किया जाए। इसके लिए प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया गया है। साथ ही उनसे विद्यालय में कितने विद्यार्थी इसका उपयोग कर रहे है। इसकी जानकारी मांगी गई है।
राजेंद्र सिंह, डीआईओएस