फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Student troubled by technical problem in scholarship application

छात्रवृत्ति आवेदन में तकनीकी समस्या से छात्र परेशान

Sat, 20 Nov 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Student troubled by technical problem in scholarship application
सीतापुर। छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि भले ही बढ़ा दी गई हो लेकिन विद्यार्थियों की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन करने में विद्यार्थियों के सामने काफी दिक्कतें आ रही हैं। आवेदन में किसी विद्यार्थी के बैंक का ऑप्शन नहीं खुल रहा है तो किसी का आधार नंबर दर्ज नहीं हो पा रहा है। इस वजह से विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। अंतिम तिथि नजदीक आते ही विद्यार्थियों की मुसीबतें कई गुना बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

इस समय कक्षा 11वीं व 12वीं के छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अंतिम तिथि 30 नवंबर मुकर्रर की गई है। ऑनलाइन आवेदन में समस्या पहले भी बनी हुई थी जिसके कारण कई विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे। इस समस्या को देखते हुए शासन ने 30 नवंबर तक आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इस पर विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली लेकिन जब वे आवेदन करने पहुंचे तो ऑनलाइन समस्या फिर उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

कई विद्यार्थियों ने बताया कि आवेदन में बैंक का नाम फीड करने का ऑप्शन होता है लेकिन वह खुल नहीं रहा है। इस वजह से आवेदन अपूर्ण रह जा रहा है। वहीं दूसरी समस्या यह है कई विद्यार्थियों के आधार नंबर फीड करने पर अपलोड नहीं हो रहे हैं। अब अंतिम तिथि करीब आ रही है तो विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ गई हैं क्योंकि वे आवेदन नहीं कर सके हैं। विद्यार्थी प्रतिदिन ऑनलाइन फार्म भरने की कोशिश करते हैं लेकिन उनकी समस्या दूर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष पांडेय आरआरडी इंटर कॉलेज सीतापुर में 12वीं के विद्यार्थी हैं। पहले इन्होंने छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहा लेकिन साइट न चलने की वजह से वह आवेदन नहीं कर सके। जब दोबारा समय सीमा बढ़ाई गई तो आशीष ने राहत महसूस की। जब वह आवेदन करने साइबर कैफे पहुंचे तो इनके आवेदन में बैंक का ऑप्शन ही नहीं खुला। वह कई बार इसके लिए प्रयास कर चुके हैं लेकिन सफल नहीं हो पाए।

अनुराग पांडेय भी ऑनलाइन छात्रवृत्ति के आवेदन में फंस गए हैं। उनका कहना है कि कई विद्यार्थियों के आवेदन में आधार नंबर स्वीकार नहीं कर रहा है। इसकी वजह से फार्म अपूर्ण है। अब 30 नवंबर को आवेदन की आखिरी तिथि है। ऐसे में अगर समय रहते आवेदन नहीं हो सका तो छात्रवृत्ति पाने से वंचित हो जाएंगे जबकि यह समस्या शुरू से ही बनी हुई है।
डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया कि इस समय छात्रवृत्ति की आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन तकनीकी खामी हो सकती है जिसकी वजह से दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed