फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Student jumps into canal; search underway.

Sitapur News: नहर में कूदी छात्रा, तलाश जारी

Mon, 06 Jul 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 06 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Student jumps into canal; search underway.
बिसवां। कस्बा निवासी नैंसी वर्मा (15) सोमवार को घर से सब्जी लाने की बात कहकर निकली थीं। वह इलाके के एक स्कूल में दसवीं की छात्रा हैं। कुछ देर बाद नैंसी शारदा सहायक नहर के पास पहुंची और छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रा ने कूदने से पहले नहर के पास बादाम शेक के ठेले पर अपने परिजनों का मोबाइल नंबर दिया। कहा कि मेरे परिवार वालों को बता देना कि मैं जा रही हूं। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, छात्रा नहर में कूद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से नैंसी का दुपट्टा और चप्पलें मिली हैं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार घर में किसी तरह का विवाद नहीं था। पुलिस के अनुसार घटना का कारण स्पष्ट नहीं हैं। जांच व छात्रा की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed