फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Student drowns in drain

Sitapur News: नाले में डूबकर छात्र की मौत

Tue, 21 Jul 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 21 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Student drowns in drain
शिवम।(फाइल फोटो)
सीतापुर। शहर के मोहल्ला पुरानी ग्वालमंडी निवासी छात्र की सोमवार को नाले में डूबने से मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पुरानी ग्वालमंडी मोहल्ला निवासी शिवम कश्यप (10) कक्षा तीन का छात्र था। वह सुबह घर के पीछे बह रहे नाले के पास नित्यक्रिया करने के लिए गया था। परिजनों के अनुसार उसे अक्सर झटके आते थे। आशंका है कि वहां पर भी बालक को झटका आया, जिससे वह नाले में गिरकर बेहोश हो गया।

काफी देर तक पानी में पड़े रहने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका शव नाले में उतराता हुआ मिला। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


शिवम के पिता विशाल दिव्यांग हैं। पांच वर्ष पूर्व इनका पैर ट्रेन की चपेट में आने से कट गया था। उन्होंने कृत्रिम पैर लगाया है। आंख अस्पताल में निजी कंपनी ओर से कार्य करते हैं। शिवम उनका मंझला पुत्र था। सबसे बड़ा सत्यम कश्यप और सबसे छोटा अभय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed