{"_id":"61799cec12c9bb5fa6729794","slug":"student-dies-due-to-uncontrollable-vehicle-collision-sitapur-news-lko6020393134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बुधवार को साइकिल से जा रही एक छात्रा की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
थाना रामपुर कलां इलाके के किशुनपुर बेहड़ निवासी मोल्हे की पुत्री लक्ष्मी (18) सिकंदराबाद स्थित बाबू राम मुन्नी देवी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह बुधवार सुबह साइकिल से विद्यालय पढ़ने जा रही थी। इसी बीच महमूदाबाद इलाके में बेलौली बाजार के आगे बाबा बाग के पास महमूदाबाद की ओर से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी।
इससे छात्रा घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महमूदाबाद सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक पुलिस हिरासत में है।