{"_id":"62acc8fd588a6374b01c4250","slug":"student-and-teacher-attendance-should-be-100-sitapur-news-lko635667595","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र व शिक्षक की उपस्थिति शत-प्रतिशत हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र व शिक्षक की उपस्थिति शत-प्रतिशत हो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर)। कस्बे में स्थित बीआरसी पर शुक्रवार को सदस्य शिक्षक संकुल की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें विद्यालयों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।
बीईओ ने ऑपरेशन कायाकल्प, आधार सत्यापन, यू-डायस प्लस डीसीएफ फीडिंग, निपुण भारत मिशन, स्कूल रेडिनेश की गतिविधियों का संचालन, प्रेरणा पोर्टल पर नवीन नामांकित बच्चों का ब्योरा, डीबीटी के तहत दी गई धनराशि का सदुपयोग और लाभार्थी की फोटो अपलोड होने की स्थिति की जानकारी ली। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों में छात्र और शिक्षक की उपस्थित को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने बच्चों को कोरोनकाल के राशन व कन्वर्जन कास्ट वितरण की स्थिति, शिक्षक संदर्शिकाओं व मॉड्यूल के प्रयोग की स्थिति आदि की समीक्षा की। पूरी ऊर्जा के साथ विभाग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने के लिए कहा। बैठक में अतुल शुक्ला, अभय सिंह, अमित त्रिवेदी, श्यामबिहारी मिश्रा, नवल किशोर, अतुल सिंह, हिमांशु सिंह, नीलम राठी, शिखा मिश्रा, अनुराग अवस्थी व अनिल आदि मौजूद रहे।