{"_id":"5f0f437c8ebc3e6377492214","slug":"strong-sunshine-and-humidity-took-away-peace-sitapur-news-lko530910141","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप व उमस ने छीना चैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप व उमस ने छीना चैन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मौसम का तेवर तल्ख बना हुआ है। धूप-छाव के बीच उमस कम नहीं हो रही है। गर्मी से राहत पाने को लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बादल जैसे रूठ गए हैं। आसमान पर बादल की आवाजाही खूब होती है, लेकिन वे बरसे बिना ही चले गए।
बुधवार को बादलों के नहीं बरसने से लोग एक बार फिर मायूस हुए। अधिकतम पारा 33 डिग्री पर स्थिर रहा। उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं। बुधवार की सुबह से मौसम का मिजाज स्थिर नहीं रहा। कभी बादल घिरने से बारिश की उम्मीद जगती तो अगले ही पहर तेज धूप लोगों को भीषण गर्मी का अहसास कराती।
दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा। बाहर तपिश और घरों व दफ्तरों के भीतर उमस भरी गर्मी हर किसी के पसीने छुड़ाती रही। पंखे व कूलर तक उमस से राहत दिलाने में नाकाम रहे। गर्मी से राहत पाने को बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को बादलों ने फिर मायूस किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को बादल तो छाएंगे लेकिन उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।