फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Strike on Bank

हड़ताल से एक अरब का लेन-देन ठप

Tue, 22 Aug 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Strike on Bank
बैंक - फोटो : अमर उजाला

निजीकरण के विरोध समेत अन्य मांगों को मनवाने को लेकर मंगलवार को जिलेभर के बैंक कर्मी एक दिन की हड़ताल पर रहे। इनकी हड़ताल से राष्ट्रीयकृत बैंकों की सभी शाखाओं पर ताले लटके रहे।

विज्ञापन


बैंकों में कामकाज ठप रहने से जिले में बैंकिंग कारोबार प्रभावित रहा। इससे समूचे करीब एक अरब का लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंकों में तालाबंदी का असर यहां के कारोबार पर भी पड़ा है। ऐसे में बैंक उपभोक्ताओं को दिक्कतें उठानी पड़ीं। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार सभी सरकारी बैंकों को निजी हाथों में सौंपने तथा सरकारी बैंकों का निजीकरण कर एक बड़ा बैंक बनाने की तैयारी में है। कर्मचारी पेंशन मामले भी लंबित हैं। इससे बैंकों के कर्मचारी खासे आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मांगों को लेकर यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 22 अगस्त को देश व्यापी बैंक हड़ताल का एलान किया था। संगठन के आह्वान पर जिले भर के राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी रोजाना तरह से मंगलवार को बैंक कार्यालयों को गए मगर किसी भी बैंकों के ताले नहीं खुले।

हड़ताल में एसबीआई, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक समेत 28 बैंक शामिल रहीं। जिस कारण बैंक उपभोक्ताओं समेत व्यपारियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। दोपहर होते-होते बैंकों के एटीएम भी खाली हो गए।


ऐसे में जरूरतमंद बैंक ग्राहक इधर-उधर भटकते नजर आए। विभागीय जानकारों की मानें तो राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल से जिले मेें तकरीबन साठ करोड़ रुपये क्लीयरिंग प्रभावित रही। जबकि करीब 40 करोड़ बैंकों में काउंटरों का लेनदेन ठप रहा। ऐसे में एक अरब से अधिक बैंकिंग कारोबार प्रभावित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed