फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Stranded passengers reached home, drove 70 buses

फंसे यात्री पहुंचे घर, चलाई गईं 70 बसें

Sun, 29 Mar 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Stranded passengers reached home, drove 70 buses
सीतापुर। लॉकडाउन में फंसे यात्रियों के लिए रोडवेज की बसें सहारा बनी। निगम ने रविवार शाम तीन बजे के बाद आने-जाने वाले सभी यात्रियों के लिए किराया माफ कर दिया। सभी को फ्री में ठिकानों तक पहुंचाया गया। रोडवेज में फ्री सफर की सुविधा पाकर लोग गदगद नजर आए।
विज्ञापन

दरअसल, लॉकडाउन के बाद फंसे लोगों के लिए अपने घरों तक पहुंचना बड़ी चुनौती बनी हुई थी। रेल और बस सेवा ठप होने से लोग काफी परेशान थे। ऐसे में वे लोग घर पहुंचने के लिए पैदल ही चल पड़े थे। लोगों की इन दुश्वारियों को देखते हुए योगी सरकार ने शनिवार से बस चलाने का आदेश दिया था। शनिवार को सीतापुर डिपो से करीब 65 बसें चलाई गई थी। रविवार को भी करीब 70 बसें चलाई गई। दिल्ली में फंसे लोगों के लिए डिपो से 50 से भेजी गई। इसके अलावा 20 बसों से सीतापुर में फंसे लोगों को लखनऊ, लखीमपुर, बहराइच आदि जिलों को भेजा गया। इस बीच एमडी डॉ. राजशेखर ने फ्री में यात्रियों को उनके घरों को पहुंचाने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

एआरएम विमल राजन ने बताया कि रविवार को भी मुसाफिरों को निगम की बसें चलाई। 50 बसें दिल्ली और 20 बसों को लखनऊ, सीतापुर, बहराइच भेजा गया। शाम तीन बजे के बाद जाने वाले सभी यात्रियों को बिना किराया लिए ही मंजिल तक पहुंचाया गया। ये सुविधा सभी यात्रियों को उनके ठिकानों तक पहुंचाने के बाद ही बंद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed