फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Statement of dead woman was recorded, now pressure is being put on the son

Sitapur News: मृत महिला का दर्ज कराया बयान, अब पुत्र पर बना रहे दबाव

Thu, 28 Aug 2025 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Statement of dead woman was recorded, now pressure is being put on the son
सीतापुर। कोर्ट में मृत महिला के बयान दर्ज कराने के मामले में अब महिला के पुत्र पर दबाव बनाया जा रहा है। पुत्र का आरोप है कि प्रधान उस पर यह दबाव बना रहे हैं कि वह कोर्ट में पुलिस के स्थान पर अपनी गलती को मान ले।
विज्ञापन

गोंदलामऊ की हिंडौरा ग्राम पंचायत में प्रधान श्यामा देवी पर 2024 में एक केस दर्ज हुआ था। उनपर प्रधानमंत्री आवास के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप था। जांच के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई होने के बाद मामले की जांच उपनिरीक्षक रामदुलार रावत को मिली थी। उन्होंने शिकायतकर्ता व लाभार्थी रही दुन्ना के बयानों को अपने परचा नंबर तीन में दर्ज दिखाया था, जबकि उनकी मौत करीब ढाई साल पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन

पूरे मामले में जब कोर्ट ने विवेचक को फटकार लगाई तो मामला प्रकाश में आ गया। अब दुन्ना के पुत्र लालू ने आरोप लगाया कि है उनको धमकियां मिल रहीं हैं कि वह पूरे मामले में अपने आप को ही दोषी स्वीकार लें, ताकि विवेचक की गर्दन बच जाए। आरोप यह भी है कि विवेचक खुद भी लालू से मिलकर मामले को दूसरा रुख देने की कोशिश में लगे हुए हैं। लालू का कहना है कि पूरे मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एडीजी जाेन तक मामले की जानकारी
इस पूरे मामले की जानकारी एडीजी जोन सुजीत पांडेय को भी हो चुकी है। उनकी ओर से भी पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने मातहतों को ताकीद भी किया है। हालांकि, कोर्ट ने पूरे मामले की फिर से विवेचना करने के लिए संदना पुलिस को आदेश जारी किए हैं। उनको पत्रावलियों के साथ 21 अक्तूबर को तलब भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed