{"_id":"5720f8e74f1c1bbf0ba915f1","slug":"stale-food-to-eat-hit-the-girl-slap-cracked-eardrum","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासी खाना न खाने पर छात्रा को जड़े थप्पड़, कान का पर्दा फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासी खाना न खाने पर छात्रा को जड़े थप्पड़, कान का पर्दा फटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासी खाना खाने से इन्कार करने पर छात्राओं की पिटाई की जाती है। चार दिन पूर्व ही खाने का विरोध करना एक छात्रा को महंगा पड़ गया। खाने से मना करते ही विद्यालय के चपरासी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इससे उसके कान का पर्दा फट गया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर बुधवार को विद्यालय की छात्राओं ने अभिभावकों के साथ कलेक्ट्रेट में डीएम से मामले की लिखित शिकायत की है। छात्राओं का आरोप है कि वार्डन की मौजूदगी में छात्राओं से अमानवीय व्यवहार किया जाता है। शिकायत करने पर कॅरिअर तबाह करने की धमकी दी जाती है। मामला रहीमाबाद के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का है।
विज्ञापन
छात्राओं के अभिभावक राधेश्याम, सुरेंद्र सिंह, आशीष ने बताया कि स्कूल में छात्राओं का शोषण हो रहा है। चार दिन पूर्व बासी खाना खाने से मना करने पर चपरासी सुधीर ने यहां की छात्रा प्रिंसू की पिटाई कर दी। इससे उसके कान का पर्दा फट गया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं वार्डन की शह पर चपरासी छात्राओं से जबरन डांस कराता है। वार्डन से शिकायत की जाती है तो वह अनसुनी कर देती हैं। अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय के इस माहौल से कई छात्राएं बेहद डरी हुईं हैं। अभिभावकों ने बुधवार को डीएम से मिलकर मामले की जांच कराने की गुहार लगाई।