Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sports Stadium team victorious in Kabaddi

Sitapur News: कबड्डी में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजयी

Sat, 30 Aug 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 30 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sports Stadium team victorious in Kabaddi
सीतापुर। मेजर ध्यान चंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन तरणताल स्टेडियम में तैराकी व कबड्डी प्रतियोगिता हुई। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। कबड्डी का फाइनल मैच एलपीएस स्कूल बनाम स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम 53-21 से विजय रही। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यान चंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप राज शर्मा व मंयक, आदर्श, विवेक सिंह, सुरेन्द्र लाल, श्री देवेन्द्र कुमार पाल आदि रहे। इस मौके जिला खेल कार्यालय के राहुल व सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तैराकी में अभय, नैतिक, अनुराग, देविना, कनक ने मारी बाजी
तैराकी प्रतियोगिता में 25 मीटर फ्री स्टाइल में अभय श्रीवास्तव प्रथम स्थान पर रहे। वहीं वंश द्वितीय और तेजस तृतीय स्थान पर रहे। 25 मीटर बटर फ्लाई में नैतिक कौल प्रथम, मो. अहमद तलहा द्वितीय और तृतीय पर कोविद अवस्थी रहे। 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक अनुराग श्रीवास्तव प्रथम, अभिनव मिश्रा द्वितीय और तृतीय स्थान पर नवरत्न त्रिपाठी रहे। वहीं बालिका वर्ग में 25 मीटर फ्री स्टाइल में देविना शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वैष्णवी पाल द्वितीय व अव्युक्ता तीसरे स्थान पर रहीं। 25 मीटर बेस्ट स्ट्रोक में देविना शुक्ला प्रथम, वैष्णवी पाल द्वितीय व श्रेया पाल तीसरे स्थान पर रही। 50 मीटर फ्री स्टाइल में कनक गुप्ता प्रथम, आन्वी पांडेय द्वितीय व तृतीय आनन्या शर्मा तीसरे पर स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed