फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sports, housing for both husband and wife in PM Awas Yojana

Sitapur News: पीएम आवास योजना में खेल, पति और पत्नी दोनों को आवास

Fri, 13 Jan 2023 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sports, housing for both husband and wife in PM Awas Yojana
सीतापुर। पीएम आवास योजना ग्रामीण में सचिव सहित अन्य जिम्मेदारों की मनमानी चल रही है। वह अपने हिसाब से आवास आवंटन का कार्य नियमों के खिलाफ जाकर कर रहे हैं। जिन परिवारों को पहले आवास मिल चुके हैं, उन्हीं को दोबारा आवास दिए जा रहे हैं। पति-पत्नी दोनों को आवास की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

पीएम आवास योजना (ग्रामीण) में अपात्रों के चयन से पात्र योजना के लाभ से वंचित हैं। तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है। एलिया विकास खंड की ग्राम पंचायत बसेती में गंगाराम, रामा और जाहिरा को साल 2020-21 में पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किया गया है। जबकि इन परिवारों को पूर्व में भी आवास सुविधा का लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में गंगाराम की पत्नी रामकली को इंदिरा आवास योजना से लाभान्वित किया गया है। इसी तरह साल 2013-14 में इसी योजना से रामा के पति रामसनेही और जाहिरा के पति उस्मान खां को आवास की सुविधा दी गई है। ब्लॉक सूत्रों के अनुसार इस फर्जीवाड़े में संबंधित ग्राम विकास अधिकारी के साथ पूर्व आवास बाबू भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में वह परसेंडी ब्लॉक में तैनात हैं। संबंधित सचिव पर अफसरों की भी कृपा दृष्टि है। इन्हें क्लस्टर से इतर ग्राम पंचायतों का चार्ज दिया गया। इनकी और से अन्य ग्राम पंचायतों में भी आवास स्वीकृति कार्य में गड़बड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed