फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Speeding bike collides with PAC barrier, two youths die

Sitapur News: पीएसी के बैरियर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत

Mon, 08 Dec 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 08 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Speeding bike collides with PAC barrier, two youths die
मृतक हसीमुद्दीन
सीतापुर। शहर स्थित आयुध भंडार के सामने रविवार देर रात 11 वीं वाहिनी पीएसी के बैरियर से एक तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। युवक दोस्त के साथ रिश्तेदार के यहां से लौट रहा था।
विज्ञापन

शहर में 11वीं वाहिनी पीएसी के सामने ही आयुध भंडार बना है। इसी के बीच से एक रास्ता भी निकला है। रविवार देर रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार बाइक वहां लगे एक बैरियर से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बाइक काफी दूर जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार रामपुर कलां के पलियाकलां निवासी मनीराम (30) और तालगांव के करसेवरा निवासी हसीमुद्दीन (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। बतायाकि मनीराम अपने मित्र के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।

तेज आवाज के साथ दस फीट दूर गिरी बाइक : स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के वक्त तेज आवाज आई। बैरियर से टकराकर बाइक दस फीट दूर उछलकर गिरी। आशंका है कि तेज रफ्तार के कारण ही बाइक छिटककर दूर गिरी और क्षतिग्रस्त हो गई। इसी वजह से दोनों युवकों की जान गई।

तेज रफ्तार कार की चपेट में आई मासूम जख्मी
लहरपुर (सीतापुर)। इलाके के नेवादा गांव निवासी मासूम बच्ची एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। गांव निवासी राजिक की मासूम बच्ची (4) सड़क के किनारे खेल रही थी। इस दौरान वह अचानक सड़क पार करने लगी। सड़क पार करते समय बच्ची कार की चपेट में आ गई। इससे बच्ची सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, कार सवार मौके से भाग गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)


खड्ड में पलटी डीसीएम, चालक की मौत

सिधौली (सीतापुर)। महमूदाबाद मार्ग पर भंडिया गांव के निकट रविवार रात एक डीसीएम अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में गोंडा जिले के करनैलगंज निवासी चालक गंगाराम (40) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि चालक डीसीएम लेकर बरेली में आलू लोड़ करने के लिए जा रहे थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि सफर के दौरान झपकी आने से डीसीएम पहले पेड़ से टकरा गई। इसके बाद खड्ड में पलट गई। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मृतक हसीमुद्दीन

मृतक हसीमुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed