{"_id":"6748b89e9828de27a4005e70","slug":"spectators-thrilled-to-see-wrestlers-stakes-screw-sitapur-news-c-102-1-stp1002-122684-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पहलवानों के दांव-पेंच देख दर्शक रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पहलवानों के दांव-पेंच देख दर्शक रोमांचित
Fri, 29 Nov 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। दंगल में बृहस्पतिवार को सात मुकाबले हुए। तीन कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेंच देख दर्शक रोमांचित नजर आए। कुश्ती में कोई पहलवान जब अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देता तो दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उसका उत्साह बढ़ाते।
पहली कुश्ती अयोध्या के देवदास पहलवान व राजस्थान के गुल्लर पहलवान के बीच हुई। देवदास ने गुल्लर पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला कानपुर के सतीश पहलवान और बलरामपुर के बूटा पहलवान के बीच हुई। कोई पहलवान भी जीत हासिल नहीं कर सका। यह मुकाबला बराबरी पर रहा।
हिमाचल प्रदेश के छोटा पहलवान और राजस्थान के भूकंप पहलवान के बीच हुई तीसरी कुश्ती का भी कोई नतीजा नहीं निकला। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। चौथा मुकाबला कलियर शरीफ के स्टील पहलवान और वाराणसी के राजवीर पहलवान के बीच हुई।
विज्ञापन
स्टील पहलवान ने राजवीर को पराजित कर विजय हासिल की। पांचवीं कुश्ती अयोध्या के देवदास पहलवान और हरियाणा के बलवंत पहलवान मध्य हुई। देवदास ने बलवंत को चित कर मैदान मार लिया। छठवीं कुश्ती कलियर शरीफ के स्टील पहलवान और कानपुर के बादल पहलवान के बीच हुई।
इस रोमांचक मुकाबले में स्टील पहलवान ने बादल को कई बार पटखनी देकर जीत हासिल की। सातवीं कुश्ती बिहार के छोटे पहलवान और कानपुर के कीरत पहलवान के बीच हुई। काफी देर तक पसीना बहाने के बाद भी जब कोई अपने प्रतिद्वंद्वी को मात नहीं दे पाया तो यह कुश्ती बराबरी पर रहने की घोषणा कर दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, शांतनु मिश्र, मनोज बाजपेई, शिवेंद्र सिंह, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।