{"_id":"56df11e54f1c1b53768b458d","slug":"sparrow-nest-protection-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को घोंसले देकर लिया गौरैया संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को घोंसले देकर लिया गौरैया संरक्षण का संकल्प
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 मार्च को गौरैया दिवस के तहत वन विभाग ने सरदार सिंह कांवेंट, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को गौरैया संरक्षण के लिए हर छात्रा को दस-दस घोंसले वितरित किए। इस अवसर पर वन दरोगा समर सिंह ने कहा कि इस नन्हें से परिंदे को बचाने के लिए हर साल बीस मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सरदार सिंह कांवेंट के प्रबंधक अजय वर्मा ने कहा कि गौरैया ग्रामीण परिवेश का प्रमुख पक्षी है। पर गांवों में फसलों को कीटों से बचाने के लिए कीटनाशकों के प्रयोग के कारण गांवों में गौरैया की संख्या में कमी हो रही है। उन्होंने संरक्षण अभियान में गौरिया को बचाने में सभी से अपनी भूमिका निभाने की अपील की है।
विज्ञापन