फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SP declared the candidate block head

सपा ने घोषित किए ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवार

Fri, 29 Jan 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 29 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन

सपा की ओर से जारी ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवारों की सूची देख पार्टी के तमाम दिग्गजों को करारा झटका लगा है। जारी लिस्ट से निलंबित विधायकों समेत सपा के उन कद्दावर नेताओं की पैरवी को नकारते हुए करीबियों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


ये लोग पिछले काफी दिनों से टिकट के लिए बड़े नेताओं से पैरवी कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद गुरुवार देर रात कैबिनेट मंत्री व सपा के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह ‘गोप’ ने जिले की 19 ब्लॉकों में से 18 पर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिले के दो राज्य मंत्रियों और महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष के अलावा किसी भी नेता की पैरवी का असर सपा हाईकमान पर नहीं हुआ। इनमें प्रमुख नाम ब्लॉक कसमंडा से आवेदन करने वाली पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी की पुत्रवधू हर्षलीन, पिसावां से निलंबित विधायक अनूप गुप्ता के करीबी रामकिंकर पांडेय व मिश्रिख से नत्थाराम तथा बिसवां से निलंबित विधायक रामपाल यादव की बेटी दीपा यादव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी से टिकट न मिलने पर चुनावी मैदान में ताल ठोंक चुके इन नेताओं के परिवारीजन व करीबियों में हड़कंप मच गया है। ब्लॉक प्रमुखी जीतना अब इनके लिए कड़ी चुनौती साबित होगा। दिलचस्प बात यह है कि क्षेत्र में किरकिरी होने के डर से ये लोग अब मैदान छोड़ने की हालत में भी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed