फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SP bet on old faces

सपा ने पुराने चेहरों पर लगाया दांव

Mon, 24 Jan 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP bet on old faces
सीतापुर। सपा ने सोमवार शाम को पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा की तर्ज पर सपा ने पुराने चेहरों पर जीत का दांव लगाया है। हरगांव सीट पर हाल ही में भाजपा से आए बसपा सरकार में मंत्री रहे रामहेत भारती को पार्टी ने टिकट दिया है। जबकि तीन सीटों पर अभी प्रत्याशी नहीं उतारे गए हैं।
विज्ञापन

चुनावी बिगुल बजने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा टिकट को लेकर चल रही है। पिछले दिनों भाजपा ने पांच सीटों पर पुराने चेहरों को उतारकर जीत का दांव खेला था। सपा ने अभी तक प्रत्याशियों को लेकर घोषणा नहीं थी। सपा की सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार था। सियासी फिजाओं में टिकट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी तैर रहीं थीं।
विज्ञापन

चर्चा इस बात की भी थी कि इस बार सीटों पर फंसे पेच की वजह से पार्टी सूची जारी न कर चुनाव चिह्न दे सकती है। लेकिन चर्चाओं के उलट सोमवार शाम को सपा की ओर से जारी की गई सूची में जिले की छह विधानसभाओं पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नगर विधानसभा, महोली, सेवता, महमूदाबाद, बिसवां और हरगांव में प्रत्याशी उतार दिए गए हैं। नगर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल को टिकट मिला है। राधेश्याम सपा से इसी सीट से चार बार विधायक रहे हैं। 2017 में मोदी लहर में राकेश राठौर से हार गए थे। महोली से अनूप गुप्ता को टिकट मिला है। 2017 में भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी से अनूप महज तीन हजार वोटों से हारे थे। 2012 में अनूप महोली से विधायक चुने गए थे।
बिसवां से अफजाल कौसर को टिकट मिला है। 2017 में भी अफजाल सपा के टिकट से यहां से चुनाव लड़े थे, लेकिन भाजपा के विधायक महेंद्र यादव से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन हार-जीत में वोटों का अंतर पांच हजार के करीब होना बताया जा रहा है। सपा ने सेवता से महेंद्र सिंह झीन बाबू को उतारा है।
2012 के चुनाव में गांजर में साइकिल को दौड़ाने वाले महेंद्र सिंह 2017 के चुनाव में मोदी लहर में भाजपा प्रत्याशी से हार गए थे। इसी तरह से महमूदाबाद विधायक नरेंद्र वर्मा को पार्टी ने टिकट दिया है। नरेंद्र वर्मा सपा से कई बार विधायक रहे हैं। 2017 में मोदी लहर में नरेंद्र वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर महमूदाबाद सीट सपा की झोली में डाली थी। इस तरह सपा ने पुराने चेहरों पर इस बार भी जीत की उम्मीद जताते हुए टिकट दिया है।
हरगांव से रामहेत भारती को टिकट मिला है। रामहेत भारती बसपा सरकार में तीन बार विधायक रहे हैं। कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। काफी समय में भाजपा में थे, लेकिन चंद दिन पहले ही भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। इसके बाद टिकट मिला है।
लहरपुर, मिश्रिख व सिधौली सीट पर असमंजस
समाजवादी पार्टी ने छह सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाने के साथ ही तीन सीटों को होल्ड पर छोड़कर असमंजस कायम रखा है। सपा ने लहरपुर, मिश्रिख, सिधौली में प्रत्याशियों को अभी तक नहीं उतारा है। ऐसे में इन सीटों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दोपहर में फूंका रामहेत का पुतला, शाम को टिकट
भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए रामहेत भारती को सपा से टिकट मिलने को लेकर कयास उनके पार्टी का दामन थामने के बाद से ही लगने शुरू हो गए थे। हालांकि, सपा से टिकट के लिए लगे रमेश राही भी अपनी दावेदारी कर रहे थे, लेकिन सोमवार को रामहेत को टिकट मिलने को लेकर चर्चाएं तेज थी। इसी वजह से दोपहर में पार्टी कार्यालय के पास लोगों ने रामहेत भारती का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। वहीं, शाम को रामहेत का टिकट फाइनल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed