फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   sons and daughter-in-law of retired accountant were held hostage and robbed of 50 lakh In Sitapur

UP: रिटायर्ड लेखपाल के बेटों-बहू को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट, घर में घुसे सात बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Sun, 18 Jan 2026 09:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jan 2026 09:46 AM IST
सार

सीतापुर में रिटायर्ड लेखपाल के बेटों-बहू को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट करने का मामला सामने आया है। घर में घुसे सात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि करीब 17 लाख की कुल नकदी और जेवर गया है। खुलासे के लिए टीमें गठित की गई हैं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
sons and daughter-in-law of retired accountant were held hostage and robbed of 50 lakh In Sitapur
सीतापुर में बंधक बनाकर 50 लाख की लूट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सीतापुर में शनिवार की आधी रात बदमाशों ने रिटायर्ड लेखपाल के घर को निशाना बनाया। बेटों और बहू को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट की। इसके बाद भाग गए। सुबह सूचना मिली तो पुलिस के होश उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


घटना तालगांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। गांव निवासी अमर सिंह वर्मा लेखपाल के पद से रिटायर्ड हैं। शनिवार की देर रात उनके घर सात बदमाश घुस आए। बेटों और बहू को बंधक बनाकर लूटपाट की। इसके बाद फुर्र हो गए। रविवार की सुबह पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


अमर सिंह ने बताया कि देर रात असलहों से लैस बदमाश उनके घर में घुसे। बेटे पुष्कर व अजय को बंधक बना लिया। बहू को भी बंधक बना लिया। इसके बाद असलहे के दम पर करीब 7 लाख की नकदी समेत 50 लाख का माल लूट ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम पहुंची, जुटाए साक्ष्य

सूचना पर एसपी अंकुर अग्रवाल और सीओ लहरपुर ब्रजेश कुमार पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकिलत किए। पुलिस टीम ने घरवालों से बात करके जानकारी ली। 


रजाई खींची... फिर गले से चेन उड़ा ली

पीड़ित पुष्कर वर्मा ने बताया कि रात करीब 1 बजे वह जग रहे थे। बदमाशों के आने की कोई आहट नहीं मिली। कुछ देर बाद अचानक एक बदमाश ने रजाई खींची। इसके बाद गले में पड़ी चेन खींच ली।  असलहे के दम पर बंधक बना लिया। इसके बाद 7 लाख नकद और जेवर लूटकर फरार हो गए।

एसपी बोले- 17 लाख के करीब गई नकदी और जेवर

जानकारी लेने के बाद एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है। चार से पांच लाख कैश और 10 से 12 लाख के जेवर बदमाश ले गए हैं। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में लगा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed