फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Son and mother who fell on the road from bike crushed by tractor-trolley, died

Sitapur News: बाइक से सड़क पर गिरे बेटे व मां को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत

Mon, 15 Jan 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 15 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Son and mother who fell on the road from bike crushed by tractor-trolley, died
झरेखापुर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली।
झरेखापुर (सीतापुर)। कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार को पत्नी व मासूम बेटे के साथ ससुराल जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। बाइक के पलटने से तीनों जमीन पर जा गिरे, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके ऊपर से गुजर गई। ट्राॅली के पहिए से कुचलकर पत्नी व बेटे की मौत हो गई। वहीं, पति दूसरी तरफ गिरने से बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी उमेश पत्नी शशी (32) व पुत्र रितिक (3) को लेकर अपने ससुराल जा रहे थे। उनकी ससुराल इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के गांव कमोलिया में है। जहां पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया था। गांव से निकलते ही सामने से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के चपेट में आ गए। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। शशी व उनका बेटा रितिक एक तरफ गिर गए। वे जैसे ही गिरे ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। जिससे कुचलकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गइ।
विज्ञापन

वहीं, हादस में उमेश दूसरी तरफ जा गिरे। वे हेलमेट लगाए थे, इससे उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई। जिससे वे सुरक्षित बच गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने एंबुलेंस के साथ पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर विमल कुमार गौतम ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed