फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Soil was lifted from the field, farmers demanded compensation

Sitapur News: खेत से उठाई मिट्टी, किसानों ने मांगा मुआवजा

Sun, 14 Dec 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Soil was lifted from the field, farmers demanded compensation
खेत में हो गया गड्ढा।
सीतापुर। कसमंडा ब्लॉक में चितरेहटा संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। करीब 20 किलोमीटर सड़क को 17 करोड़ की लागत से साढ़े पांच मीटर चौड़ी की जानी है। इसके लिए सड़क के आसपास खेतों की मिट्टी जेसीबी से उठाई गई है। कई किसानों के खेतों में करीब पांच फीट गहरा व ढाई मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया है। किसानों के मुताबिक उनके खेतों का बड़ा हिस्सा सड़क में चला गया है। किसानों ने नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक की ओर से चितरेहटा संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। नयागांव के संजय सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे उनका करीब ढाई बीघा खेत है। बिना किसी सूचना के खेत से करीब तीन मीटर चौड़ाई और पांच फीट गहराई में जेसीबी से मिट्टी उठाई गई है। इससे काफी नुकसान पहुंचा है। इसका कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

हमीरपुर के छोटकन्ने ने बताया कि खेत से मिट्टी खोदने के लिए कोई नोटिस अथवा सूचना नहीं दी गई। खरगापुर के रामनरायन ने बताया कि उनके खेत से करीब तीन मीटर चौड़ाई में मिट्टी उठाई गई है। खेत का काफी हिस्सा सड़क में चला गया। जब मिट्टी खोदी गई तब खेत में गन्ना लगा था। रामनरायन के मुताबिक पहले सूचना देनी चाहिए थी तो गन्ने की फसल काट लेते। खेत के साथ फसल का नुकसान भी कर दिया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मनमानी से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी की फसल नष्ट नहीं की गई
सड़क के सेंटर से 45 फीट तक जमीन विभाग की होती है। इसके अंदर ही काम किया जा रहा है। सभी किसानों को एक दिन पहले सूचित कर दिया जाता था। किसी की फसल नष्ट नहीं की गई है। जिन किसानों के खेत में बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क निर्माण के बाद जो मिट्टी बचेगी वह गड्ढे में भर दी जाएगी। इसमें मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है।

- मनोज कुमार, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed