फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   snake bite

महिला को सांप ने डसा, झाड़-फूंक में चली गई जान

Sun, 06 Sep 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
snake bite
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। परिवार के लोग झाड़-फूंक के चक्कर में लगे रहे और इलाज समय से न मिल पाने से जान से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के लोधौनी गांव निवासी गुड्डी देवी (22) पत्नी पवन रविवार को हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। उसने शोर मचाया तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

घटना के बाद उसे इलाज के लिए ले जाने के बजाय उसका झाड़-फूंक कराई गई। जिससे इलाज मिलने में विलंब हुआ। जब झाड़-फूंक से कोई फायदा नहीं हुआ तो परिवार के लोग उसे महमूदाबाद सीएचसी ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग शव को वापस घर ले आए। जिसके बाद उसके शव को दफना दिया गया। चर्चा है की झाड़-फूंक करने वाले लोगों के दबाव की वजह से परिवार के लोगों ने शव का दाह संस्कार करने के बजाए उसको दफनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed