{"_id":"6a1f1ea77a6c59d35b029c95","slug":"six-more-patients-found-infected-with-hepatitis-sitapur-news-c-102-1-slko1037-157188-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हेपेटाइटिस से संक्रमित छह और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हेपेटाइटिस से संक्रमित छह और मरीज मिले
Tue, 02 Jun 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कस्बे में मंगलवार को हेपेटाइटिस से संक्रमित छह और मरीज मिले हैं। अब मरीजों की संख्या 63 से बढ़कर 69 हो गई है। 28 मरीजों का सीएचसी तंबौर से इलाज शुरू हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग की आठ टीमों ने कस्बे में 13वें दिन मंगलवार को अलग-अलग बूथ लगाकर लोगों का ब्लड सैंपल लिया। टीमों ने अब तक 213 घरों के 1,124 लोगों की स्क्रीनिंग की है। लक्षण के आधार पर 762 लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया। सोमवार को लिए गए ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें हेपेटाइटिस सी से छह लोग और संक्रमित मिले हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दीपेंद्र वर्मा ने बताया कि दो दिन के अंदर सभी लोगों की स्क्रीनिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद गांव में रोग फैलने का कारण जानने का प्रयास किया जाएगा। जहांगीराबाद से जिला अस्पताल की दूरी अधिक है। इस वजह से मरीजों की सहूलियत के लिए सीएचसी तंबौर में ही हेपेटाइटिस के उपचार व दवा की व्यवस्था की गई है। (संवाद)