फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   11 quintals of ration found short; case to be registered against the ration dealer.

Sitapur News: 11 क्विंटल राशन कम मिला, कोटेदार पर दर्ज होगा मुकदमा

Wed, 30 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 30 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
11 quintals of ration found short; case to be registered against the ration dealer.
पिसावां। महोली उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम और पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह ने मंगलवार को अमरैय्या गांव में सरकारी राशन की दुकान का निरीक्षण कर जांच की। स्टॉक का मिलान करने पर करीब चार क्विंटल गेहूं और सात क्विंटल चावल कम पाया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए। कोटेदार के खिलाफ राशन कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

अमरैय्या के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उचित दर विक्रेता द्वारा मानक के अनुसार राशन अनाज उपलब्ध न कराने की शिकायत की गई थी। डीएम के निर्देश पर महोली एसडीएम व पूर्ति निरीक्षक दुकान पर जांच करने पहुंचे। टीम ने उचित दर विक्रेता सर्वेश कुमार की दुकान पर स्टॉक का मिलान किया तो 11 क्विंटल राशन कम पाया गया। टीम ने ग्रामीणों से भी राशन वितरण को लेकर सीधा संवाद कर उनके बयान दर्ज किए। जांच में स्टॉक की कमी सामने आने के बाद एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने पूर्ति निरीक्षक को मामले में आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि राशन विक्रेता के खिलाफ धारा 3/7 के तहत कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद राशन विक्रेता के खिलाफ कालाबाजारी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed