फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Devotees are arriving from Nepal to uphold a generational tradition.

Sitapur News: पीढ़ियों की परंपरा निभाने नेपाल से आ रहे श्रद्धालु

Wed, 30 Sep 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 30 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Devotees are arriving from Nepal to uphold a generational tradition.
नैमिषारण्य। पितृ पक्ष में देश-विदेश के श्रद्धालु अपने पितरों की तृप्ति व मुक्ति के लिए नैमिषारण्य पहुंच रहे हैं। नेपाल से भारी संख्या में श्रद्धालु अपनी पीढि़यों की परंपरा निभाने के लिए यहां आकर तर्पण व पिंडदान कर रहे हैं। देश के तीन गया में नैमिषारण्य की नाभि गया भी शामिल है। पितरों की तृप्ति के लिए नैमिष विशिष्ट भूमि के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में पितृपक्ष शुरू होने के बाद देश-विदेश से पितरों के कार्य करने के लिए श्रद्धालुओं का नैमिष तीर्थ में आने का क्रम शुरू हो गया है। यहां श्रद्धालुगण आचार्यों के माध्यम से वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य अपने पितरों की तृप्ति व मुक्ति के लिए पिंडदान व तर्पण करते हैं। पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पितरों की अक्षय तृप्ति और शांति के लिए नैमिषारण्य में विधि विधान से तर्पण व पिंडदान कर रहे हैं। उन्होंने पिंडदान करने को अपनी पीढियों की परंपरा बताते हुए कहा कि यहां तर्पण व पिंडदान करने से पितरों को तृप्ति व मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

नैमिष में पिंडदान के महत्व का वर्णन
अपने बड़े भाई के साथ माता पिता का पिंडदान करने आया हूं। नेपाल के धार्मिक ग्रंथों में वर्णन है कि नैमिषारण्य में अपने पितरों का पिंडदान व तर्पण करने से उनको मुक्ति मिलती है। हमारे परिवार में कई पीढ़ियों से अपने पितरों का पिंड श्राद्ध इसी तीर्थ में आकर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश साबजी, कंचनपुर नेपाल


निभा रहे पीढि़यों की परंपरा का जिम्मा
पितृपक्ष में प्रतिवर्ष अपने पूर्वजों का श्राद्ध करने आता हूं। इससे पूर्व हमारे पिता अपने पिता का पिंडदान करने के लिए आते थे। पिता की मृत्यु के बाद पीढि़यों से चली आ रही इस परंपरा का जिम्मा हम निभा रहे हैं। अपने पिता समेत सभी पूर्वजों का तर्पण करने के लिए आया हूं l
- राम बहादुर, महेंद्रनगर नेपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed