{"_id":"6abc0cd701d7fc6be70ed565","slug":"husband-accused-of-cutting-off-wifes-nose-after-beating-her-sitapur-news-c-102-1-slko1055-164861-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पीटने के बाद पति पर नाक काटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पीटने के बाद पति पर नाक काटने का आरोप
Wed, 30 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
हरगांव। ग्राम पंचायत फत्तेपुर मीराबेहड़ निवासी नीलम को उसके पति ने पीटने के बाद उसकी नाक काट ली। महिला पति से परेशान होकर दूसरे युवक के घर में रह रही थी। महिला का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता नीलम के अनुसार उसकी शादी 20 साल पहले राजेंद्र से हुई थी। आरोप है कि राजेंद्र शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल देता था। 23 सितंबर को घर से निकाले जाने के बाद महिला अपनी इच्छा से एक युवक के घर जाकर रहने लगी। आरोप है कि सोमवार को राजेंद्र, प्रियांशु, रवि और रीना उस युवक के घर पहुंचकर मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान पति राजेंद्र ने धारदार हथियार से उसकी नाक भी काट ली, बीच-बचाव करने पहुंचे कपिल और रोहित को भी पीटा। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। सीओ सदर नेहा त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
दहेज न मिलने पर विवाहिता को पीटकर निकाला
सीतापुर। तंबौर के इंदिरानगर निवासी परवीन के अनुसार उनका विवाह दो दिसंबर 2023 को मोहल्ला बैठूपुरवा निवासी सलीम के साथ हुआ था। इसके बाद उसका पति सलीम, ससुरालीजन अखतरी, शाहआलम, हिना, समीम, नसीम, कलीम आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। 12 सितंबर को आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। सीओ हर्षित ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।