फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Six Jan Aushadhi centers will be opened in the committees, cheap medicines will be available

Sitapur News: समितियाें में खुलेंगे छह जन औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाएं

Thu, 18 Jan 2024 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 18 Jan 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
Six Jan Aushadhi centers will be opened in the committees, cheap medicines will be available
सीतापुर। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित बी पैक्स साधन सहकारी समितियों को उच्चीकृत किया जा रहा है। यहां खाद-बीज के साथ अब ग्रामीणों को सस्ती दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। 12 समितियों ने जन औषधि केंद्र खोलने के लिए पंजीकरण कराया है। छह समितियों को शीघ्र ही अनुमति मिलने वाली है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर समितियों में जन औषधि केंद्र खोलने की कवायद की जा रही है। इसके लिए समिति सचिवों की ओर से पंजीकरण कराए जा रहे हैं, जिससे दवा बिक्री की अनुमति मिल सके। 12 बी पैक्स समितियों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। इसमें से छह गांजरी क्षेत्र की हैं।
विज्ञापन

यहां के लोगों को दवा खरीदने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। 10 समितियों की ओर से ड्रग लाइसेंस लेने के लिए तय फीस जमा की जा चुकी है। छह समितियों को शीघ्र ही जन औषधि केंद्र खोलने की अनुमति मिलेगी। एक समिति ने ड्रग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। सहायक निबंधक सहकारिता नवीन चंद्र शुक्ला ने बताया कि बी-पैक्स में जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed