{"_id":"5f4d2ebe8ebc3e41103b98e3","slug":"sitapur-sitapur-news-lko537818243","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से युवक की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में सोमवार की सुबह तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है।
महमूदाबाद निवासी मनीष (24) पुत्र मायाराम सोमवार की सुबह घर के पश्चिम में स्थित चमरेहरी तालाब के पास खड़ा था। बताया जाता है कि इस बीच अचानक शरीर का संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। इसके बाद डूबने लगा। घटना को देखकर ग्रामीणों ने सूचना युवक के परिवार को दी। इसके बाद युवक को बचाने के लिए उसके पिता मयाराम गांव के प्रमोद, राहुल, रोहित, विनोद तालाब में कूद गए।
काफी प्रयास के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी, लेकिन मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।