{"_id":"5f31733d8ebc3e620434b25e","slug":"sitapur-sitapur-news-lko5345679117","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह खेत में घास काटने गए एक ग्रामीण की एचटी लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई।
संदना थाना क्षेत्र के उत्तर थोक दसवल गांव निवासी हृदय नारायण पुत्र राम अवतार सोमवार की सुबह अपने जानवरों के लिए घास लेने गया था। वह जिस खेत में घास काटने पहुंचा, वहां पहले से ही हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ पड़ा था और उसमें करंट दौड़ रहा था। हृदय नारायण जैसे ही टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, वैसे ही उसे जबरदस्त करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने जानकारी होने पर शोर मचाया और गांव में खबर दी। खबर पाकर वहां काफी संख्या में ग्रामीण व मृतक के परिवारी जन एकत्र हुए। थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।