फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur ranked 113th among 824 municipalities in the country

Sitapur News: देश की 824 नगरपालिकाओं में सीतापुर को 113 वां स्थान

Thu, 17 Jul 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 17 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sitapur ranked 113th among 824 municipalities in the country
सीतापुर। जिले के 11 नगर निकायों की स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी कर दी गई। सीतापुर नगरपालिका काे देश की 824 नगरपालिकाओं में 113 वां स्थान मिला है और राज्य में 41वां स्थान।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी ने बताया कि इस रैकिंग के अनुसार सिटी का एक रिपोर्ट कार्ड भी तैयार हुआ है। इसमें डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में 49 प्रतिशत, गीला व सूखा कूड़ा अलग करने में 22 प्रतिशत, कूड़ा निपटान में 99 फीसदी, बाजार क्षेत्र में स्वच्छता में 100 फीसदी, जल स्रोतों की सफाई में 67 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, नगरपालिकाओं की जिलेवार रैंकिंग भी जारी हुई है। इसमें सिधौली ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले में पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है। यह पिछले साल जिले में दूसरे स्थान पर थी। ईओ रेणुका यादव ने बताया कि सर्वे में सिधौली को 12500 में 9938 अंक मिले हैं। नेशनल रैंकिंग में 22 वां, राज्य के 770 नगर निकायों में 16 वां स्थान मिला है। वहीं, 20 हजार से 50 हजार पापुलेशन कैटेगरी में 329 निकायों में राज्य में प्रथम स्थान भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत सिधौली लखनऊ मंडल में भी प्रथम स्थान पर रही है। नगर पंचायत सिधौली ओडीएफ डबल प्लस और जीएफसी स्टार रैकिंग में वन स्टार प्राप्त करते हुए पहले स्थान पर रही है। जिले में महोली ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। सबसे फिसड्डी मिश्रिख नगरपालिका बनी है और जिले में 11वें स्थान पर पहुंच गई है।



आठ बिंदुओं पर हुआ है सर्वेजिले में 2024-25 का स्वच्छता सर्वे आठ बिंदुओं पर किया गया था। सीतापुर नगर पालिका को पिछले साल ओडीएफ डबल प्लस की रैंकिंग मिली थी। इस बार भी यह स्थिति बरकरार है। इस साल टोटल स्कोर 12500 में 8972 अंक हासिल किए हैं। यह सर्वे आठ बिंदुओं पर किया गया था। इसी आधार पर सर्वे में रैंकिंग जारी की गई है।
इनसेट
नगरपालिका राष्ट्रीय रैकिंग राज्य रैकिंग जिले की रैकिेंंग पिछले साल की रैकिंग
लहरपुर 187 103 7 4
महमूदाबाद 207 139 8 9
बिसवां 266 238 9 7
सिधौली 22 16 1 2
महोली 111 33 2 11
खैराबाद 149 48 4 8
हरगांव 218 80 6 3
तंबौर 569 380 10 6
पैतेंपुर 294 63 5 5
मिश्रिख 945 601 11 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed