फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur - Gola road was closed for two hours

दो घंटे ठप रहा सीतापुर-गोला मार्ग

Mon, 25 Jul 2016 11:49 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 25 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
 Sitapur - Gola road was closed for two hours
विद्युत पोल गिरा
बिजली के खंभे में उतरे करंट से एक छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने आननफानन में उसे निजी चिकित्सक के वहां भर्ती कराया। इस घटना को लेकर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने कचनार में सीतापुर-गोला मार्ग जाम कर दिया और पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक मार्ग जाम रहने से आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। इमलिया सुल्तानपुर इलाके के नकरहिया गांव निवासी छात्र अरविंद (18) राधेश्याम शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता है। वह कक्षा 11 का छात्र है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर वह स्कूल से रामकोट क्षेत्र के कचनार पहुंचा। कचनार में एक होटल पर रुक कर विद्युत पोल के करीब साइकिल खड़ी कर दी और समोसा खाने लगा। समोसा खाने के बाद जब वह लौटा तो पोल से उसका हाथ छू गया। इससे उसे जबरदस्त करंट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल संचालक व वहां मौजूद अन्य लोगों ने छात्र को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया और परिवारीजन को सूचना दी। खबर पाकर छात्र के परिवारीजन के साथ ही भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। भड़के ग्रामीणों ने कचनार में सीतापुर-गोला मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण करीब दो घंटे तक जाम लगाए रहे।


जाम की सूचना पर एसडीएम, सीओ व एसओ रामकोट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोषी बिजली कर्मियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed